फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी और बच्चे को छोड़ स्टेशन से गायब हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां पत्नी और बच्चे के साथ दिल्ली में मजदूरी करने जा रहा पति स्टेशन से गायब हो गया। पत्नी ने पति की स्टेशन पर खूब तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। गायब हुए युवक के ससुरालवालों का कहना है कि वह शिकायत लेकर जीआरपी थाने गए लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बंगरा निवासी शिवम उर्फ गोलू मजदूर है। 17 जुलाई को वह पति और बच्चे के साथ मजदूरी के लिए दिल्ली जाने के लिए झांसी स्टेशन पहुंचा था। शिवम की पत्नी ने बताया कि पति उसे और बच्चे को प्लेटफॉर्म पर बिठाकर टिकट लेने जाने की बात कहकर गया था लेकिन लौटकर नहीं आया। इसके बाद पत्नी ने शिवम को स्टेशन पर तलाश किया लेकिन, वह नहीं मिला। मायकेवाले भी स्टेशन पहुंचे और तलाश की। फिर सभी जीआरपी थाने पहुंचे। शिवम की पत्नी का आरोप है कि जीआरपी वालों से उससे ट्रेन का टिकट न होने की बात कहकर लौटा दिया। वहीं, जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पास इस घटना को लेकर कोई नहीं आया है। उन्होंने केवल एक्स पर ट्वीट किया है। यदि कोई शिकायत आती है तो मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें