फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रेम विवाह के छह माह बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। प्रेम विवाह करने के छह माह बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के नौगांव निवासी आकाश कुशवाहा (32) प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक आकाश ने छह माह पहले अपने दोस्त की पत्नी से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों नौगांव में रहने लगे। उसका दोस्त आकाश से रंजिश रखने लगा। चार अगस्त को आकाश का पत्नी से विवाद हो गया। रात को आकाश की पत्नी ने पिता हलकाई को फोन करके बताया कि उसने फांसी लगा ली। यह सुनकर जब परिजन घर पहुंचे तो आकाश बेहोश मिला। वे उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। नाजुक हाल में डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। बृहस्पतिवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता हलकाई ने आकाश की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आकाश के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट से ही उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें