फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भंडारे से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन

झांसी। भंडारे में शामिल होकर लौट रहे एक युवक की पूंछ के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। समथर थाना इलाके के लुहारी साकिन निवासी रामस्वरूप रायकवार का पुत्र अरविंद (22) शुक्रवार को पूंछ में एक धार्मिक स्थान पर आयोजित भंडारे में शामिल होने गया था। शाम को वो बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। इसी दरम्यान रास्ते में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। रास्ते से गुजर रहे लोगों को युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए और आननफानन में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें