मऊरानीपुर। कानों में लीड लगाकर गाना सुन रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ग्राम लखेश्वर थाना लहचूरा तहसील मऊरानीपुर निवासी ब्रजेश यादव (22) पुत्र रामस्वरूप रविवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सुबह घर से खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे पटरी को पार करने ही वाला था तभी पैसेंजर यात्री ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि ब्रजेश कानों में लीड लगाकर गाना सुनते जा रहा था जिससे उसे ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।