अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पिछले दिनों एक युवक का तमंचे से केक काटते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद हरकत में आई रक्सा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि इलाके में हनक बनाने की खातिर उसने यह हरकत की थी।
पिछले दिनों एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था, इसमें वह तमंचे से केक काटता नजर आ रहा था। वीडियो सामने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने युवक की पहचान रक्सा थाना इलाके के ग्राम गेवरा निवासी अंकुश यादव (21) के रूप में की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। रक्सा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के मुताबिक पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने हनक की खातिर तमंचे से केक काटते हुए वीडियो वायरल किया था। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।