फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार तड़के ओरछा तिगैला के पास तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंद डाला। हादसे में बुरी तरह घायल हो जाने से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार के लोग भी रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

भगवंतपुरा निवासी उमेश (28) पिता बच्चू लाल प्राइवेट काम करता था। परिजनों का कहना है कि सोमवार को घर में कथा-पूजन था। आधी रात के बाद उसे काम के लिए ओरछा तिगैला बुलाया गया था। तड़के वहां काम चल रहा था। उमेश काम करने के बाद सड़क पर खड़ा था तभी शहर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी चपेट में आने से उमेश गंभीर तौर पर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उमेश के परिवार में पत्नी पिंकी समेत तीन साल का बेटा माधव एवं छह साल की बेटी वंशिका है। हादसे की खबर लगते ही परिवार में रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें