फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलारा। ग्राम कैमाई गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बीरा से समृद्ध गांव कैमाई निवासी 32 वर्षीय वीर सिंह राजपूत कार चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह अपनी पत्नी पूजा और सास निर्मला के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। मंगलवार शाम को सभी लोग कैमाई गांव लौट आए थे। वीर सिंह के भाई हरनारायन ने बताया कि बुधवार सुबह वीर सिंह शौच के लिए खेतों की ओर गया था। घर लौटने के बाद उसने भैंस बांधी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह पेट और सीने में दर्द की शिकायत करने लगा तथा उल्टियां होने लगीं। शुरुआत में परिजनों को लगा कि उस पर किसी प्रकार का भूत प्रेत का साया है, इसलिए झाड़ फूंक कराई गई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। हालत लगातार बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले जाया गया। वहां पूछताछ में उसने अपनी सास निर्मला से कहा कि उसने जहर खा लिया है। उसने अपने दोनों बच्चों का ध्यान रखने की बात भी कही। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा छह वर्षीय पुत्र ऋषभ और तीन वर्षीय पुत्री नित्या है। मृतक के पिता रामकिशोर राजपूत ने बताया कि वीर सिंह ने कार बैंक से ऋण लेकर ली थी, जिसके कारण उस पर काफी कर्ज था। आर्थिक दबाव के चलते वह कुछ परेशान जरूर रहता था, लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद भी नहीं हुआ था। झांसी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें