फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक ने खेत पर जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मघाती कदम उठाने का कारण नहीं हो पाया स्पष्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। खेत पर सोने गए युवक ने वहां जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आननफानन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। युवक की मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

शिवपुरी के पिछोर क्षेत्र के नाद गांव के रहने वाले वीरन राजपूत का बेटा रामकेश राजपूत (26) शुक्रवार की रात खेत पर सोने गया था। मां निर्मला ने बताया कि शनिवार की सुबह रामकेश जब घर नहीं आया तो वे उसे देखने खेत पर पहुंची। वहां वह चारपाई पर अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। उसे पिछोर के अस्पताल ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रविवार की सुबह मौत हो गई। मां ने जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। मृतक तीन बहन और तीन भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि रामकेश अविवाहित था। बेटे की मौत के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। वह बेटे को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें