फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक ने घर में बने कुएं में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बचाने के लिए मां-बहन ने कुएं में रस्सा डाला, नहीं बच पाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना थाना इलाके में एक युवक ने घर में बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, मां और बहन ने कुएं में रस्सा डालकर उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह बच नहीं पाया। युवक की मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

बबीना के गांव गोपालपुरा निवासी धर्मेंद्र राजपूत (31) खेतीबाड़ी करता था। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र होली के बाद से ज्यादा नशा कर रहा था। बुधवार सुबह तकरीबन चार बजे वह घर के अंदर बने कुएं में कूद गया। कुएं से आवाज आने पर मां रामकली और बहन रचना उसने बचाने के लिए दौड़ीं। उन्होंने कुएं में रस्सा डालकर उसे बचाने की कोशिश की, परंतु बच नहीं पाईं। शोरगुल सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कुएं में लोहे का कांटा डाला गया। काफी प्रयास के बाद कांटे में शव फंसकर बाहर आया। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। बता दें कि मृतक के छह साल का एक बेटा और चार साल की बेटी है। पत्नी कृष्णा देवी पिछले कुछ दिनों से मायके में थी। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें