फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी से तंग आकर युवक ने खाया जहर, मां की गोद में लेटकर बोला- मैं अब जिंदा नहीं रहना चाहता

Mon, 04 Sep 2023 02:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद दहेज को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बरुआसागर के रहने वाले एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक पत्नी तलाक लेने के एवज में 25 लाख रुपये की मांग कर रही थी। पत्नी से मोबाइल पर बात करने के बाद उसने जहर खा लिया। उसकी मौत के बाद भी पत्नी अस्पताल नहीं पहुंची।

विज्ञापन


बरुआसागर के घसरपुरा मोहल्ला निवासी सुनील कुशवाहा (24) पुत्र परमानंद प्राइवेट काम करता था। करीब तीन साल पहले उसकी शादी पंचवटी कॉलोनी निवासी प्रियंका से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। मई में उसने पति, सास, जेठ, जेठानी समेत चचिया ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। 

प्रियंका समझौते के लिए सुनील से 25 लाख रुपये की मांग कर रही थी। शनिवार को कोर्ट में तारीख कर सुनील शाम को घर पहुंचा था। करीब एक घंटे तक उसने मोबाइल पर प्रियंका से बात की। प्रियंका ने समझौता करने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर उसने जहर खा लिया। एसीपी अंजली विश्वकर्मा के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जहर निगलने के बाद सुनील अपनी मां रमादेवी के पास पहुंचा। उनकी गोद में लेटकर उसने बताया कि वह अब जिंदा नहीं रहना चाहता। वह मरने जा रहा है। मां ने उसे ऐसी बात करने से मना किया। इस पर उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनकर उसकी मां घबरा गई। उन्होंने यह बात आसपास के लोगों को बताई। थोड़ी देर बाद सुनील अचेत हो गया। परिजनों का कहना है चार माह पहले ही सुनील के पिता परमानंद की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें