फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीडा में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बीडा में नौकरी दिलाने के नाम पर भी फर्जीवाड़ा आरंभ हो गया है। बबीना निवासी एक युवक से जालसाज ने बीडा में पक्की नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिये। नौकरी न लगने पर युवक ने आरोपी के खिलाफ बबीना थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बबीना के सफा गांव का दिनेश कुशवाहा प्राइवेट नौकरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले उसकी मुलाकात राजापुर तिगैला निवासी मुन्नालाल कुशवाहा से हुई। मुन्नालाल सरकारी विभाग में कर्मचारी है। उसने दिनेश को बीडा में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। खर्चा के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए। भरोसा दिलाने के लिए मुन्नालाल ने भी डेढ़ लाख रुपये का पोस्ट डेटेड चेक उसे दे दिया। कई माह बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो परेशान होकर दिनेश ने मुन्नालाल का दिया चेक बैंक में लगा दिया लेकिन, चेक बाउंस हो गया। मुन्नालाल को फोन करने पर वह गाली गलौज करने लगा। पैसा वापस करने से मना कर दिया। थाना प्रभारी अरुण तिवारी के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें