फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम हत्यारे: पत्थर से कुचलकर युवक की ली जान, फिर प्लॉट में फेंका शव, कत्ल की वजह नहीं बता सके परिजन

Sat, 10 Sep 2022 06:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

सदर बाजार इलाके के भगवंतपुरा में रहने वाले युवक महेश कुशवाहा (29) पुत्र राधेश्याम की पत्थर से कुचलकर का हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को सैन्य कर्मी के प्लॉट में फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सदर बाजार इलाके के भगवंतपुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने एक युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

सदर बाजार इलाके के भगवंतपुरा में रहने वाले युवक महेश कुशवाहा (29) पुत्र राधेश्याम की पत्थर से कुचलकर का हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को सैन्य कर्मी के प्लॉट में फेंक कर भाग गए। दोपहर को हत्या के बारे में परिवार के लोगों को मालूम चला।

विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर एसएसपी शिव हरी मीणा भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने भी पहुंचकर मौके का मुआयना किया है। पुलिस का कहना है कि परिजन हत्या की वजह नहीं बता सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें