फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हॉट एयर बैलून से देखेंगे झांसी, वाटर स्पोर्ट्स का भी उठा सकेंगे लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रविवार को जिलाधिकारी स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 23 जनवरी से आयोजित होेने वाले बुंदेलखंड गौरव महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। 23 से 25 जनवरी तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि बुंदेलखंड के सभी सात जिलों में 23 जनवरी से 18 फरवरी तक बुंदेलखंड गौरव महोत्सव आयोजित होगा। जिसका शुभारंभ झांसी से होगा तथा 18 फरवरी को चित्रकूट में समाप्त होगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्ति ने तीन दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि हवा के रुख को देखते हुए बुंदेलखंड विवि अथवा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सुबह पौने सात बजे हॉट एयर बैलून उड़ान कार्यक्रम होगा। अटल एकता पार्क में सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक योग कार्यक्रम होगा। महारानी लक्ष्मीबाई किले से सुबह साढ़े नौ साढ़े दस बजे तक हेरिटेज वॉक होगी। बेतवा नदी के नोटघाट पुल स्थित बोट क्लब पर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां की जाएंगी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शाम साढ़े छह बजे से शाम आठ बजे तक हॉट एयर बैलून कार्यक्रम होगा। इसके अलावा शिव तांडव, पाई डंडा, लोक गायन, देश भक्ति गायन, रानी लक्ष्मीबाई नृत्य नाटिका, फूलों की होली, अग्नि बैंड का प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, जेडीए सचिव उपमा पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विधेश, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें