झांसी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ की उप निदेशक डा. रीना कुमारी ने झांसी के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि इग्नू की ओर से इस सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 15 जुलाई तय की गई है। इग्नू की ओर से श्रीमद्भागवत गीता में भी मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम लांच किया गया है। अन्य स्नातक, परास्नातक पाठ्यक्रमों के साथ डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। इग्नू की सभी उपाधियां भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के सभी सदस्य विश्वविद्यालयों से मान्यता प्राप्त हैं। निरीक्षण के दौरान इग्नू के बीबीसी अध्ययन केंद्र के समन्वयक डा. योगेश पांडेय, सहायक समन्वयक प्रो. अनिल कुमार, प्रो. किशोर कुमार श्रीवास्तव, अंजली निगम, दीपक तिवारी, मनीष आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो