वहीं, सर्दी के सीजन में शनिवार को दस लोगों को आर्ट अटैक पड़ा। इसमें गोविंद, रामकुमारी, संतोष, पन्नालाल, नन्ना को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। जबकि, नर्सिंगहोमों में भी पांच मरीज हार्ट अटैक आने पर भर्ती हुए। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निर्देश जैन ने बताया कि इन दिनों ठंड से बचाव करने की जरूरत है। खासकर बुजुर्ग सुबह जल्दी घर से निकलने से बचें। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को बीपी, डायबिटीज, मोटापा है या फिर धूम्रपान का सेवन करते हैं तो उन्हें हार्ट अटैक आने का खतरा ज्यादा रहता है।
दिनभर छाई रही धुंध
झांसी। सुबह नौ बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटना शुरू हुआ। इसके बावजूद आसमान पूरी तरह साफ नहीं हो पाया। दिन भर धुंध छाई रही। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली मगर धुंध के आगे बेअसर रही। शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से ठिठुरन बढ़ गई।