लेफ्टिनेंट यश प्रताप सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर के सीपरी बाजार निवासी होनहार यश प्रताप सिंह ने लेफ्टिनेंट बनकर मान बढ़ाया है। व्यापारी संजय सिंह के पुत्र यश प्रताप हाल ही में इंडियन मिलट्री अकादमी से पास हुए हैं। इंडियन आर्मी की एविएशन कोर में चयनित होने पर यश के परिवार में हर्ष का माहौल है। बताया जाता है कि महानगर के आरएलपीएस स्कूल से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि 12वीं देहरादून के विद्यालय से पास की। एसआरएम चेन्नई से बीटेक कर चुके यश यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहम रशिया जा चुके हैं। दो भाई और एक बहन के बीच सबसे बड़े यश अपनी सफलता का श्रेय पिता संजय सिंह और माता विवाह सिंह को देते हैं। उनको गणतंत्र दिवस के मौके पर सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। यश के लेफ्टिनेंट बनने पर परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।