फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव राष्ट्रवादी, हिंदूवादी के साथ अब मोदीवादी भी : केशव मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सैफई परिवार वाले सोचते हैं कि यादव बिरादरी के लोग उनके बंधुवा हैं और उन्हें वोट देने के लिए विवश हैं। मगर ऐसा नहीं है। यादव जितना जातिवादी होता है, उससे ज्यादा राष्ट्रवादी और हिंदूवादी होता है। आजकल तो नरेंद्र मोदीवादी भी हो गया है। इसलिए पिछली बार जहां साइकिल चल गई थी। वहां इस बार यदुवंशी भाई साइकिल को पंक्चर कर देंगे। हमें किसी से बैर नहीं है। भाजपा सबको साथ लेकर चलना चाहती है। डिप्टी सीएम ने ये बातें रविवार को दीनदयाल सभागार में प्रभावी मतदाता सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल सपा के लोग उन पर काफी मेहरबान हैं। कहते हैं कि केशव मौर्य को भाजपा सीएम बनाने वाली थी। अब देखो सीएम नहीं बनाया। ये बात वो भड़काने के लिए कहते हैं और सपा नेता उन्हें दिनभर सोशल मीडिया पर गाली देते हैं। मौर्य बोले कि सपा नेता न तो पिछड़ा वर्ग और न ही केशव के हितैषी हैं, ये सिर्फ सैफई परिवार के हितैषी हैं। सवाल किया कि एक केशव प्रसाद को सहन नहीं कर पाते, फिर पिछड़े वर्ग को कैसे बर्दाश्त कर पाएंगे। डिप्टी सीएम बोले कि धार्मिक ग्रंथ में कोई श्लोक, चौपाई बदलने का काम धर्माचार्यों का है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिए बगैर कहा कि बीच-बीच में उल्टे-सीधे बयान जो नेता दे रहे हैं, वो अपने मन से ऐसा नहीं कह रहे। उनसे तो ऐसा सैफई परिवार वाले बुलवा रहे हैं। कह रहे हैं कि टीवी पर दिखोगे। सपा पिछड़ों को बांटना चाहती है। मगर पिछड़ों को क्या, अगड़ों और दलितों को भी बंटने नहीं देंगे।

पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण देकर चुनाव हो रहे
केशव मौर्य ने कहा, दिसंबर में निकाय चुनाव का आरक्षण जारी होने के बाद सपा ने खुद हाईकोर्ट में केस दायर कराया। फिर कहने लगे कि भाजपा आरक्षण विरोधी है। मगर सरकार ने तभी कहा था कि पिछड़ों के आरक्षण के बिना चुनाव नहीं होगा। आज 27 फीसदी आरक्षण देकर निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। सपा के पास कोई नीति है, न नेता, जिससे प्रदेश चल सके। ये दूध में नींबू डालने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें