फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जलसंस्थान ने भेजे गलत बिल, अब सुधारे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जलसंस्थान द्वारा महानगर में 15 हजार से ज्यादा जलकर बिल जनता को भेजे गए हैं, ये वो लोग हैं, जिनके पास नल कनेक्शन ही नहीं है। इसके बाद भी उनसे बिल लिया जा रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। रोजाना विभाग में पचास से ज्यादा शिकायतें आती हैं। लोगों का आरोप है कि जो बिल भेजे गए हैं वो गलत हैं, न तो जलसंस्थान की पाइपलाइन उनके घर से 100 मीटर के दायरे से निकल रही है और न ही वह कनेक्शन लिए हुए हैं। इसके बाद भी बिल भेज दिए गए हैं। इस पर महाप्रबंधक मनोज कुमार ने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर जारी बिलों का परीक्षण कराकर निरस्त या संशोधन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिल संशोधन के लिए लगाए जाएंगे शिविर
जलसंस्थान द्वारा गलत बिलों के संशोधन के लिए कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही अलग से हेल्पडेस्क बनाई गई है। उपभोक्ता अपने बिल लेकर विभाग या शिविर में संशोधन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें