संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। लायंस क्लब दीपशिखा के तत्वावधान में वसंत पंचमी पर कार्यक्रम हुआ। सभी ने मां सरस्वती की वंदना की। मीनू राजावत को वसंत क्वीन चुना गया। रनरअप शिवानी वर्मा एवं आर्ची अग्रवाल रहीं। इस मौके पर हाउजी एवं अन्य खेल खेले गए। वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अलका अरोड़ा, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट सचिव मिनी अरोड़ा, दीपांशु डे, प्रीति नेवालकर, कल्पना पांडेय, पूनम, नीलम अनुरागी, कल्पना श्रीवास्तव, प्रतीक्षा शर्मा, प्रीति सक्सेना, नीरू पांडेय आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता चित्रा सिंह ने की। आभार नीलू गौतम ने व्यक्त किया।