झांसी। दतिया में खेत में धान की बुवाई के लिए आए एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शाहजहांपुर जनपद के निगोही थाना इलाके के बहादुरपुर खुर्द निवासी विशाल वर्मा (25) मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता था। दो माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। इसके कुछ समय के बाद वह मजदूरी करने के लिए ठेेकेदार लालाराम के साथ मध्य प्रदेश के दतिया जनपद आ गया था। सोमवार को वह अन्य श्रमिकों के साथ किसान सुखई के खेत में धान की बुवाई कर रहा था। दोपहर में खाना खाने के लिए वह खेत के पास बने एक मकान में साथियों के साथ चला गया था। इसके बाद सभी वापस खेत पर आने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच विशाल मकान में लगे लोहे के दरवाजे के संपर्क में आ गया। दरवाजे में करंट दौड़ रहा था। इससे वह अचेत हो गया। आनन-फानन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।