फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सालभर में महिलाओं ने बचाए दो अरब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महिलाएं खर्च करने के साथ ही बचत में भी पुरुषों से आगे हैं। आवर्ती जमा योजना के तहत आरडी के माध्यम से महिलाओं ने वर्ष 2023 में दो अरब रुपये की बचत की है। साल 2024 के अप्रैल, मई और जून में 99 करोड़ रुपये की बचत कर रिकार्ड कायम किया है।
डाक विभाग द्वारा संचालित आवर्ती जमा योजना में यहां के साठ हजार से अधिक निवेशक हैं। 42 हजार से अधिक इसमें महिला निवेशक हैं। कुल 982 बचत अभिकर्ता हैं, जिसमें से महिला अभिकर्ताओं की संख्या 645 है। बचत करने में भी महिलाओं की भागीदारी अधिक है। डाकघरों में बचत खाता कम से कम पचास रुपये से शुरू किया जाता है। साथ ही आवर्ती जमा योजना में पचास रुपये रोजाना जमा कर बचत की जा सकती है। आरडी में ब्याज दर 6.7 फीसदी होने के कारण साल दर साल बचत करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। महिलाओं की संख्या इसमें अधिक है। बचत कार्यालय के रिकार्ड के मुताबिक वर्ष 2023 में तकरीबन 42 हजार महिलाओं ने दो अरब से अधिक की बचत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्जन....

बचत करने में महिलाएं काफी आगे हैं। वर्ष 2023 में महिलाओं ने दो अरब रुपये से अधिक की बचत की है। वर्ष 2024 में भी महिलाएं बचत करने में आगे रही हैं। इस साल बचत का नया रिकार्ड कायम हाेने की उम्मीद है। महिला एजेंटों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।

अरविंद गौर, जिला बचत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें