फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिलाओं ने खेली फूलों की होली, बरसे रंग-बिरंगे फूल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टोड़ीफतेहपुर। नगर के मोहल्ला नजरगंज में होली के पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण पेश किया गया। यहां महिलाओं ने रंगों की जगह एक-दूसरे पर रंग-बिरंगे फूलों की होली खेली। आयोजिका रिया गुप्ता ने बताया कि फूलों की होली हमारी संस्कृति और प्रकृति दोनों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इससे त्वचा और पर्यावरण पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। इस दौरान महिलाओं ने होली के पारंपरिक पकवान एक-दूसरे को खिलाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। फूलों से खेली गई होली का मनमोहक नजारे ने हर किसी को भावविभोर कर दिया। महिला होली महोत्सव में उमा देवी गुप्ता, आशा देवी सोनी, दीप्ती, गुड्डी सोनी, पार्वती, हीरा राजपूत आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें