फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Road Accident: ब्रेकर पर बाइक से सड़क पर गिरी महिला, काफी दूर घसीटने से हुई मौत

Wed, 12 Oct 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

टीकमगढ़ जिले के कंचयाना निवासी रतन की पत्नी श्री (65) अपने बेटे भगवत के साथ बाइक पर सवार होकर पिछले सप्ताह नवमी पर देवी की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में हिस्सा लेने लिधौरा जा रही थीं। इसी दरम्यान लिधौरा के पास बाइक ब्रेकर पर जाकर उछल गई। इससे अनियंत्रित होकर महिला सड़क पर गिर गई और बाइक से कुछ दूरी तक घिसटती हुई चली गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में बाइक पर सवार होकर देवी की मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही महिला ब्रेकर पर उछलकर सड़क पर गिर पड़ी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

टीकमगढ़ जिले के कंचयाना निवासी रतन की पत्नी श्री (65) अपने बेटे भगवत के साथ बाइक पर सवार होकर पिछले सप्ताह नवमी पर देवी की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में हिस्सा लेने लिधौरा जा रही थीं। इसी दरम्यान लिधौरा के पास बाइक ब्रेकर पर जाकर उछल गई। इससे अनियंत्रित होकर महिला सड़क पर गिर गई और बाइक से कुछ दूरी तक घिसटती हुई चली गई।

इससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी। आनन-फानन इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें