फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

Tue, 17 Nov 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
फोटो ककरब‌ई महिलाओं बेटियों को जागरूक करते हुए पुलिस टीम
विज्ञापन
ककरबई। झांसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को थाना ककरबई की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने ग्राम खरका के विदुआ हाता में बहू-बेटी चौपाल लगाई। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। उपनिरीक्षक विजय शंकर मिश्रा, महिला आरक्षी साक्षी कटियार और स्नेहा ने मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना और उज्ज्वला योजना सहित कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। टीम ने 112, 1090, 1076, 1098, 108, 102, 1930 और 181 जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम ने साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा के उपाय भी बताए। टीम ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर उन्हें सहायता व सुरक्षा संबंधी जानकारी के लिए पिंक कार्ड वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें