फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरबई। ग्राम जखौरा में एक महिला ने घर के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने इस संबंध में बताया कि गत रात्रि लगभग साढ़े नौ से दस बजे के मध्य जखौरा निवासी 35 वर्षीय वीरवती पत्नी मकुंद पाल ने मकान के अंदर फंदा लगा लिया। घटना के समय मृतका की सास व 11 वर्षीय बेटा व 9 वर्षीय बेटी मकान के आगे सो रहे थे। महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। सूचना मिलने पर थाने से उप निरीक्षक ने पहुंचकर पंचायतनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पति के आने व पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कारणों का पता लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें