फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना का वीडियो भी हुआ था वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। घर में घुसकर पहले महिला के साथ छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर महिला व उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया गया। साथ ही जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में नगर निगम के पूर्व उपसभापति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक महिला ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि 15 फरवरी की रात तकरीबन पौने बारह बजे झारखड़िया मुहल्ला निवासी ईशु सोनी उसके घर के अंदर घुस आया और छेड़खानी करने लगा। चीख-पुकार सुनकर बचाने आए पति और पुत्र के साथ उसने मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने बताया कि घटना के बाद जब वह मामले की शिकायत करने पुलिस के पास जाने लगी तो रास्ते में आरोपी ईशु सोनी, उसके भाई रीतेश सोनी, नगर निगम के पूर्व उपसभापति अनिल सोनी व उप सभापति के भांजे प्रांजल सोनी ने रास्ते में रोक लिया। विपक्षियों ने एक राय होकर हमला कर दिया। साथ ही जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। महिला ने बताया कि घटना में उसके पैर में गंभीर चोट आ गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ईशु सोनी, रीतेश सोनी, अनिल सोनी व प्रांजल सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
युवती को बुरी नीयत से पकड़ा
झांसी। एक युवती ने सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि 17 फरवरी की रात युवक मिथुन वंशकार ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। आसपास के लोगों के बचाने आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मिथुन वंशकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें