फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बरुआसागर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी

Thu, 27 Oct 2022 06:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

ऋचा की शादी (28) तकरीबन दस साल पहले मसीहागंज निवासी रविंद्र से हुई थी। पति नशे का आदी था और शादी के बाद से ही ऋचा को परेशान करने लगा था। पिछले दो सालों से ऋचा अपने बेटे समर और बेटी राधिका के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
महिला ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरुआसागर के लक्ष्मणपुरा निवासी मुन्ना अहिरवार की बेटी ऋचा ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति से विवाद के बाद वह लगभग दो साल से मायके में रह रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन


ऋचा की शादी (28) तकरीबन दस साल पहले मसीहागंज निवासी रविंद्र से हुई थी। पति नशे का आदी था और शादी के बाद से ही ऋचा को परेशान करने लगा था। पिछले दो सालों से ऋचा अपने बेटे समर और बेटी राधिका के साथ मायके में रह रही थी। घर खर्च चलाने के लिए वह सब्जी की दुकान खोले हुए थी।

बुधवार की रात वह रोजाना की तरह कमरे में सोने चली गई थी। जबकि, बच्चे नाना-नानी के साथ सो रहे थे। सुबह बेटी राधिका मां के पास पहुंची तो वह फंदे पर लटकी मिली। माना जा रहा है कि पति से विवाद की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें