फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Crime: महिला प्रधान के पति ने लाइव वीडियो बनाकर खाया जहर, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

Mon, 19 Sep 2022 12:27 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ग्राम पंचायत उगरपुर की ग्राम प्रधान के पुत्र व अन्य लोगों पर अनुसूचित जाति वर्ग की एक लड़की ने मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम प्रधान के पति रामकिशन ने मुकदमे को झूठा बताते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया। सोमवार को रामकिशन ने लाइव वीडियो बनाते हुए जहर खा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर जिले के तालबेहट में ग्राम पंचायत उगरपुर की महिला प्रधान के पति ने रविवार को जहर खा लिया। इसका लाइव वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उसने मुकदमे में झूठा फंसाकर उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े किए। प्रधान पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उगरपुर की ग्राम प्रधान के पुत्र व अन्य लोगों पर अनुसूचित जाति वर्ग की एक लड़की ने मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम प्रधान के पति रामकिशन ने मुकदमे को झूठा बताते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया। सोमवार को रामकिशन ने लाइव वीडियो बनाते हुए जहर खा लिया।

वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है कि पुलिस इस मामले की जांच नहीं कर रही है, इससे जहर खाकर वह अपनी जान दे रहा है। जहर से प्रधान पति की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर आनन-फानन उसे अस्पताल जे जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें