फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर के बाहर अचेत मिली महिला, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंछ के कायला गांव का मामला, इंदौर में काम करता है पति
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही गांव छोड़ गया था, अकेली रहती थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। पूंछ के कायला गांव में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह घर पर अकेली रहती थी। शनिवार शाम दरवाजे पर वह अचेत पड़ी मिली थी। परिजनों ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज मेंं भर्ती कराया। यहां रविवार को महिला की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने जहर खाने की बात बताई है लेकिन, इसकी वजह मालूम नहीं चल सकी है।
कायला गांव निवासी संतराम पंचाल अपनी पत्नी तारा देवी (52) के साथ इंदौर में रहते थे। कुछ दिन पहले संतराम पत्नी को गांव में छोड़कर इंदौर लौट गए थे। गांव के में तारा अकेले रहती थीं। पड़ोस में संतराम के भाई एवं अन्य परिजन भी रहते हैं। परिजनों का कहना है शनिवार रात सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए।
विज्ञापन

रात करीब 9 बजे तारा घर के दरवाजे पर अचेत पड़ी मिली। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है तारा देवी और संतराम का गांव में किसी से विवाद नहीं है। संतराम इंदौर में रहकर प्राइवेट काम करते हैं। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर संतराम और उनके दोनों बेटे गांव पहुंच गए। उन लोगों ने भी जहर खाने की वजह से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है कि तारा देवी बीमार रहती थी लेकिन, उनकी मौत की वजह अभी साफ नहीं है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें