फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हादसे में महिला की मौत, पति और बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। पंडोखर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें 27 वर्षीय महिला साधना राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति राजकुमार राजपूत और बेटी मामूली रूप से घायल हो गए। यह हादसा बाइक के अचानक गाय से टकराने के कारण हुआ। खानपुरा निवासी राजकुमार अपनी पत्नी साधना और बेटी के साथ ससुराल मोंठ से गांव लौट रहे थे। बुधवार रात करीब 9 बजे पंडोखर के पास उनकी बाइक के सामने गाय आ गई। टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को भांडेर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने साधना राजपूत को मृत घोषित कर दिया, वहीं राजकुमार और बेटी को मामूली चोटें आईं। पंडोखर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें