फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हादसे में महिला की मौत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। सड़क दुर्घटना में एक महिला की हुई मौत के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। झांसी निवासी दिलीप भार्गव ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 11.30 बजे उसकी पत्नी नेहा चौबे अपने दोनों बच्चों नैंसी व संस्कार के साथ स्कूटी से चिरगांव से झांसी जा रही थी। रास्ते में एक कार के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में नेहा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के समय महिला के पति दिलीप जिला कारागार में निरुद्ध थे। इसलिए तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। बाद में पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। तब पति ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें