फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दाढ़ में दर्द के बाद महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। दाढ़ में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उरई निवासी अनीता (33) पत्नी राजू की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों के अनुसार अनीता को दाढ़ में दर्द की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि अनीता का मायका मिरौना में है और उसका एक बच्चा है। पति के छोड़ने के बाद वह दिल्ली में मजदूरी कर रही थी। वहां तबीयत बिगड़ने पर वह मायके आ गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें