फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक से गिरकर महिला की मौत

Sat, 29 Apr 2023 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत जखौरा मार्ग पर चलती बाइक से गिरकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश जिला अशोक नगर के ग्राम देरखा निवासी महेश रघुवंशी पुत्र गुमान अपनी पत्नी रामयती (50) जो घुटनों के दर्द से परेशान थी। वह पति को लेकर तालबेहट में एक हकीम के पास उपचार कराने आ रही थी। जखौरा तालबेहट मार्ग पर बादीवर के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पर बैठी रामयती चलती बाइक से नीचे गिर गई और कुछ दूर तक घिसटती चली गई। जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को लेकर सीएचसी आए लेकिन चिकित्सकों ने रामयती को मृत घोषित कर दिया। मृतका की दो पुत्रियां और एक पुत्र है।
- ट्रैक्टर से गिरकर चालक गंभीर
तालबेहट। बृहस्पतिवार को सायंकाल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा नारायणपुरा में एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें चालक छोटू (27) पुत्र लालाराम निवासी नारायणपुरा गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें