फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: डीएम से पीड़िता की नहीं हुई मुलाकात, तो बाहर आकर खाईं नशे की गोलियां; पुलिस बोली...

Sat, 22 Jul 2023 11:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पीड़िता महिला रूबी यादव की जिलाधिकारी से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। जिसके बाद डीएम आवास के बाहर आत्हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को पति और ससुरालियों की शिकायत लेकर पहुंची महिला रूबी यादव ने डीएम आवास के पास नशीली गोलियां खा लीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां उसका इलाज जारी है। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में झांसी के पंचवटी मोहल्ले में रहने वाले रामप्रसाद से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसे पति और अन्य ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा था। इसकी शिकायत लेकर वह लखनऊ तक हो आई है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

इसके बाद शनिवार को वह जिलाधिकारी से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। इससे आजिज आकर उसने नशे की गोलियां खा ली। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला डिहाइड्रेशन की शिकार हुई है, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। ससुराल पक्ष की ओर से महिला के खिलाफ एनसीआई दर्ज कराई गई थी, पुलिस विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें