फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला सिपाही को भारी पड़ा चलती स्कूटी पर रील बनाना, घर पहुंचा 2000 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। यूपी-112 में तैनात महिला सिपाही हिमानी मौर्या को अपनी दो सहेलियों के साथ चलती स्कूटी पर रील बनाना भारी पड़ गया। महिला सिपाही के इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने के थोड़ी देर बाद ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो झांसी पुलिस को टैग करके ट्वीटर पर भी किसी ने अपलोड कर दिया। वरिष्ठ अफसरों तक मामला पहुंचने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। उसने चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच पड़ताल शुरू की। पड़ताल में हिमानी की गाड़ी का नंबर पकड़ में आ गया। हिमानी रात में सादे कपड़ों में अपनी दो सहेलियों के साथ बिना हेलमेट स्कूटी चलाते हुए रील बनाती दिखाई पड़ती है। बिना हेलमेट एवं तीन सवारी के साथ खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के आरोप में महिला सिपाही का दो हजार रुपये का चालान कर दिया गया। टीएसआई जगदंबा दुबे का कहना है कि महिला सिपाही का दो हजार रुपये का चालान किया गया है। चालान उसके पते पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें