फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला ने घर की छत से छलांग लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में शनिवार की सुबह एक महिला ने अपने घर की छत से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि मृतका के पति की तकरीबन चार महीने पहले नौकरी चली गई थी। इसके बाद से पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इससे वह अवसाद में थी।
मऊरानीपुर निवासी अवनीश खरे झांसी में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करते थे। यहां वे अपने परिवार के साथ सीपरी बाजार थाना इलाके के मुरारी नगर में एक पुलिस निरीक्षक के मकान में किराये पर रहते थे। साथ में पत्नी रीना 40 और कक्षा आठ में पढ़ने वाली 13 साल की बेटी भी रहती थी। तकरीबन चार महीने पहले पति अवनीश की नौकरी छूट गई थी। इसके बाद से वह ज्यादा नशा करने लगा था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन

दो दिन पहले पति अपने घर मऊरानीपुर चला गया था। शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे बेटी को सोता छोड़कर रीना ने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद लोग निकले तो उनको गली में महिला की लाश नजर आई। तब लोगों ने मकान मालिक के परिजनों को जानकारी दी। पहले लगा कि कोई बाहर की महिला की लाश पड़ी है, लेकिन गौर से देखा तो लाश किरायेदार रीना की निकली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मध्य प्रदेश में रहने वाले मृतका के मायके वालों को भी घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि रीना खरे ने शनिवार सुबह साढ़े छह बजे छत से कूदकर आत्महत्या की है। जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। पति शराब पीकर मारपीट करता था। कुछ समय पहले पति की नौकरी छूट गई थी। दो दिन पहले वह अपने घर मऊरानीपुर चला गया था। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें