फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रेन में टीटीई बनकर चेकिंग करते पकड़ी गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को पातालकोट से छिंदवाड़ा जा रही पातालकोट एक्सप्रेस में एक महिला पकड़ी गई, जो टीटीई बनकर यात्रियों के टिकट चेक कर रही थी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर ट्रेन में चल रहे सीटीआई ने महिला को ए-1 कोच में बैठा दिया और इसकी सूचना रेलवे के कंट्रोल रूम पर दी। इस पर ट्रेन के झांसी पहुंचने पर सीटीआई राजेंद्र सिंह ने आरपीएफ की महिला कांस्टेबल के साथ उसे यहां उतार लिया और आरपीएफ थाने भेज दिया गया। आरपीएफ ने महिला से पूछताछ की। इसके बाद उसे जीआरपी भेज दिया गया। लेकिन जीआरपी ने महिला को अपनी सुपुर्दगी में लेने से हाथ खड़े कर दिए। जीआरपी इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। इस पर उसे सुपुर्दगी में नहीं लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। फिलहाल, उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें