फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीन लाख रुपये वापस मांगने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र निवासी सुशीला यादव ने पैसा वापस मांगने पर पीटने के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह मामला दर्ज करके उसकी जांच शुरू की है। सुशीला ने पुलिस को बताया कि उसने रानीपुर स्थित मायके में रहने वाले ओमप्रकाश एवं मुकेश को तीन लाख रुपये दिया था। काफी समय से आरोपी उसे यह पैसा नहीं दे रहे थे। 20 जुलाई को जब वह मायके पहुंची और आरोपियों से अपना पैसा वापस मांगा। आरोपियों ने पैसा देने से मना करते हुए उसे पीटा। आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी मुकेश सिंह सोलंकी के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें