फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला व उसके परिवार पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। ग्राम स्यावरी निवासी किरण देवी ने शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 14 जुलाई की रात लगभग 9.15 बजे गांव के ही प्रभात वैद्य व मृदुल व तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर उसके दरवाजे पर आए। आरोपियों ने पांच सौ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गालियां देने लगे। गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने किरण देवी व सपना पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी देशराज, उनकी पत्नी व बेटे ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें