फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आठ मोहल्लों में की गई ताराें की मरम्मत, आज भी गुल रहेगी बिजली

Thu, 18 Jan 2024 02:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तारों की मरम्मत काम के चलते मंगलवार और बुधवार को आठ मोहल्लों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली विभाग द्वारा शटडाउन लिया गया। इससे ईसाईटोला फीडर के बुद्ध विहार, कबीर नगर और न्यू रोड फीडर के पीएनबी बैंक क्षेत्र, कुष्ठयाना, तलैया मोहल्ला, न्यू रोड, मिनर्वा चौराहा, अंदर सैंयर गेट क्षेत्र में सात घंटे बिजली कटौती रही। बृहस्पतिवार को भी इन क्षेत्रों समेत तालपुरा फीडर के आंबेडकर में भी तारों की मरम्मत का काम होगा। इसके चलते बिजली आपूर्ति नहीं होगी। मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी के अनुसार रिवैंप योजना से जर्जर तारों को बदला जा रहा है। इससे गर्मियों में जनता को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें