झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में प्रतियोगिता विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में अंडर-20 डिस्क थ्रो बालिका वर्ग में दीक्षा प्रथम, रिया यादव द्वितीय तथा सीता तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में आशीष यादव ने पहला, अरमान ने दूसरा तथा नितिन पवार ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 18 बालक वर्ग में कमल प्रथम, यश शर्मा द्वितीय तथा अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में युविका राज ने पहला, दिव्यांशी द्वितीय तथा सलोनी तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-12 लॉग जंप में उदय प्रतान पहले, शोभित कबूतरा दूसरे तथा मोहित तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में लवी ने पहला, श्रंखला ने दूसरा तथा शगुन तृतीय स्थान रहीं। अंडर-10 बालक वर्ग में लॉग जंप में कृष्ण पहले, दीपेंद्र दूसरे एवं यशकांत तीसरे नंबर पर रहे। अंडर-14 बालक में एहसास ने प्रथम, योगेंद्र द्वितीय तथा कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मोहनी कुशवाहा पहले, अंजली दूसरे, कुशमीत तीसरे नंबर पर रहीं। अंडर-16 बालक वर्ग में दीपांशु कुमार ने पहला, क्षितिज ने दूसरा, पंकज ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में श्रयांशी प्रथम, माया द्वितीय, अदिति यादव तृतीय रहीं।
अंडर-18 बालिका वर्ग में श्रावनी पहले, वैष्णवी ने दूसरे तथा अंजली ने तीसरे स्थान पर पहुंची। बालक वर्ग में अभि चौहान पहले, आलोक सिंह दूसरे, दानिश तीसरे नंबर पर रहे। अंडर-20 बालक वर्ग में बालेंद्र ने पहले, पुष्पराज ने दूसरे तथा मयंक तीसरे नंबर पर रहे। बालिका वर्ग में संगीता प्रथम तथा पूनम द्वितीय रहीं। अंडर-14 बालिका वर्ग छह सौ मीटर दौड़ में रिमझिम साहू ने पहला, पिंकी कुशवाहा ने दूसरा, निकिता ने तीसरा मुकाम हासिल किया। बालक वर्ग में नितेश प्रथम, हर्ष द्वितीय, राहुल तृतीय रहे। अंडर-16 बालक में संजय ने पहला, इंद्रजीत ने दूसरा, नमन ने तीसा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में निकिता पहले, तृप्ति दूसरे तथा मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। पुरस्कार वितरण में वरिष्ठ एथलेटिक्स अब्दुल कुद्दुस मुख्य अतिथि रहे।
प्रतिक्षा, नेहा, भारती, शिवानी पाठक, सीता, काजल, शैली साहू, पुष्पेंद्र, तनिष्ठ, मोनू, बालेंद्र यादव, मोहित गुप्ता, रिषभ, अभिषेक और रिंकू गेव्रियाल निर्णायक रहे।
अंडर-18 आठ सौ मीटर दौड़ में आशीष प्रथम
झांसी। अंडर-18 आठ सौ मीटर दौड़ में आशीष पहले, युवराज दूसरे, अथर्व तीसरे नंबर पर रहे। बालिका वर्ग में अनुष्का ने पहला, मनीषा ने दूसरा, स्मृति ने तीसरा नंबर प्राप्त किया। अंडर-20 आठ सौ मीटर बालक वर्ग में आशीष प्रथम, अभिषेक द्वितीय, पवन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में स्वाति पहले, अनुराधा दूसरे, पलक तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष असद उल्ला खान, सचिव अर्जुन सिंह, बृजेंद्र सिंह यादव, अब्दुल रहूफ, शैलेंद्र, राम सिंह, इकबाल खान, ओम प्रकाश, राम सिंह, मिस्त्री लाल मौजूद रहे संचालन व आभार कन्हैया लाल सोनकर ने व आभार शैलेंद्र सिंह ने किया।