फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा; अब तक 35 घटनाएं आ चुकी हैं सामने

Wed, 23 Aug 2023 07:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। अब झांसी में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की खबर सामने आई है। इस हमले में किसी यात्री को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को नई दिल्ली से चलकर झांसी होते हुए भोपाल जा रही गाड़ी संख्या 12001 शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया गया। यह घटना ग्वालियर के पास सिथौली-संदलपुर रेलखंड के बीच हुई। गनीमत रही कि इससे किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ। बाद में ट्रेन के झांसी पहुंचने पर खिड़की की मरम्मत कर इसे आगे बढ़ाया गया।

विज्ञापन


बता दें कि ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले पांच माह के दरम्यान भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव की 35 घटनाएं हो चुकी हैं। पथराव के आरोपों में पिछले दिनों आरपीएफ ने कुछ लोगों को पकड़ा भी था। बावजूद, ट्रेनों पर पथराव जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें