फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी को और स्वच्छ बनाएंगे, इस बार प्रदेश में टॉप पर लाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में देश और प्रदेश में झांसी की रैंकिंग फिसलने के बाद अब पार्षदों ने अगली रैंकिंग में शहर को प्रदेश में टॉप पर पहुंचाने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि जहां कमी रही है, उसे दुरुस्त कराया जाएगा। वहीं, जिन शहरों की अच्छी रैंक आई है, उनकी खूबियों को अपनाया जाएगा।
विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछले साल तक झांसी की तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों में प्रदेश में 5वीं और देश में 57वीं रैंक थी। इस बार एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को एक साथ रखकर रैंकिंग जारी हुई है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर झांसी को 39 और प्रदेश स्तर पर नौ पायदान का नुकसान हुआ है। आगामी पांच-छह महीने बाद स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के लिए टीम मूल्यांकन के लिए आ सकती है। ऐसे में शहर के पार्षदों ने झांसी की रैंकिंग सुधारने के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया है। पार्षदों का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक करके रैंकिंग सुधारने को लेकर रणनीति बनाएंगे। आमजन को भी शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाएंगे। झांसी को यूपी में टॉप पर लाना लक्ष्य है।

ये बोले पार्षद
गीला और सूखा कचरा अलग-अलग न होने से स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की रैंकिंग में झांसी पिछड़ा है। अब आम जनता को डोर-टू-डोर कूड़ा देने के दौरान अलग-अलग करने को लेकर जागरूक किया जाएगा। - सुशीला दुबे, उपसभापति एवं पार्षद, वार्ड 49।
विज्ञापन


झांसी की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर काफी काम हुआ। फिर भी रैंकिंग गिरी है। झांसी को अगली बार प्रदेश में पहले स्थान पर लाने का प्रयास करेंगे। नगर निगम अफसरों के साथ सभी पार्षद बैठक कर योजना बनाएंगे। - लखन कुशवाहा, पार्षद, वार्ड 53।

शहर में कई जगहों पर कूड़ा फेंकने के स्थान साफ हो चुके हैं। यहां पर सेल्फी प्वाइंट भी बने हैं। मगर कई स्थानों पर अभी भी कूड़ा फेंका जा रहा है। इसे भी साफ करवाएंगे। लोगों को भी जागरूक करेंगे कि सड़क पर कूड़ा न फेंके। - विकास खत्री, वार्ड 51।
इस बार एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की एक साथ रैंकिंग जारी होने से झांसी पिछड़ा है। मगर फिर भी झांसी और बेहतर प्रदर्शन कर सकता था। हम इंदौर, सूरत और प्रदेश में नोएडा से सीख लेते हुए 2024 के सर्वेक्षण की रणनीति बनाएंगे। - अमित राय, पार्षद, वार्ड तीन।



झांसी को स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में प्रदेश में पहले स्थान पर लाने का संकल्प लेते हुए काम करेंगे। रैंकिंग सुधारने में सामूहिक एकजुटता और लगन की जरूरत है। आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएंगे। - अंकित सहारिया, पार्षद, वार्ड 24।

स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर शहरवासी लगातार जागरूक हो रहे हैं। नागरिक फीडबैक में पहले से स्थिति सुधरी है। मगर कई लोग अभी भी सड़क पर कूड़ा फेंकते हैं। लोगों को जागरूक करेंगे कि कोई भी सड़क पर कूड़ा फेंके तो उसे रोकें। - कामेश अहिरवार, पार्षद, वार्ड 23।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें