फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही खत्म करेंगे अनशन

Thu, 18 Jan 2024 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पिछली महायोजना में नगर पार्क, प्रखंडीय पार्क के लिए प्रस्तावित भूमि पर बने अवैध निर्माण को एनजीटी के निर्देश पर जेडीए द्वारा गिराने के विरोध में लोगों का अनशन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान अनशन स्थल पर पहुंचे सदर विधायक रवि शर्मा से लोगों ने निर्माणों को गिराने की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। इस पर सदर विधायक ने शासन से वार्ता करने और मकान नहीं टूटने देने की बात कही। जिस पर अनशनकारियों ने लिखित आश्वासन की मांग की। वहीं गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने लखनऊ में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से मुलाकात करके मकानों को एनजीटी के आदेश पर ध्वस्त करने की कार्रवाई रुकवाने की मांग की।
एनजीटी के आदेश पर पिछोर, डडि़यापुरा और तालपुरा में मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोकने के लिए क्षेत्र के निवासी कचहरी स्थित गांधी उद्यान पर अनशन पर बैठे हैं। लोगों का कहना है कि निर्माणों को गिराने की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए। जब तक उनकी समस्या का स्थायी हल नहीं निकल जाता है, तब तक वो अनशन जारी रखेंगे। बुधवार को सदर विधायक ने अनशन स्थल पहुंचकर अनशनकारियों से बात की। विधायक ने कहा कि महायोजना जल्द लागू कराई जाएगी। मकान नहीं गिरने दिए जाएंगे। लाेगों ने जेडीए द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद ही अनशन खत्म करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मुख्य सचिव को पत्र सौंपते हुए कहा कि डडियापुरा, पिछोर क्षेत्र में साल 1970 से लगभग दस हजार परिवार रह रहे हैं। एनजीटी के आदेश के बाद झांसी विकास प्राधिकरण ने आबादी क्षेत्रों को नगर पार्क के लिए आरक्षित होने के कारण ध्वस्तीकरण करने की तैयारी की है। उन्होंने मांग की कि महायोजना का ड्राफ्ट अनुमोदित हो जाता है तो यहां रह रहे लोग बेघर होने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें