फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन में होगी मुद्दों पर बात

Wed, 16 Nov 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cultural news - फोटो : demo
विज्ञापन
 जिसमें देश के प्रत्येक जिले से प्रतिनिधि शामिल होंगे। झांसी से 35 वरिष्ठ नागरिक 17 नवंबर को अधिवेशन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष बीबी दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश से अधिवेशन में दो हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं देश भर से आने वाले सभी प्रतिनिधि अपने - अपने राज्यों में वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा कर केंद्र व राज्य सरकारों से उसके निदान की मांग करेंगे और प्रस्ताव पास कर उन्हें सरकारों के समक्ष भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को देश के विभिन्न राज्यों में मोटर - बस किराया में छूट प्राप्त है, इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी 50 प्रतिशत किराया छूट वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाए को अधिवेशन में पुरजोर ढंग से उठाया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि अधिवेशन में वरिष्ठ नागरिक नई नीति 2011 की घोषणा, वरिष्ठ नागरिकों को बीमा योजना का लाभ बिना आयु सीमा के मिलना, वरिष्ठ नागरिकों का महिला घरेलू हिंसा और दहेज कानून से उत्पीड़न बंद करने, वृद्धावस्था पेंशन कम से कम 3500 रुपये देने आदि मुद्दे उठाए जाएंगे। अधिवेशन का शुभारंभ केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें