फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 22 तक भर सकेंगे स्नातक, परास्नातक कोर्सों के फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में संचालित सामान्य स्नातक और परास्नातक कोर्सों के विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं 22 जनवरी तक फॉर्म भर सकते हैं।

बीयू प्रशासन ने कैंपस और कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएचएससी, एमए, एमकॉम की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की प्रथम, तृतीय और पंचम की परीक्षाएं 25 जनवरी से शुरू होनी हैं। कई परीक्षार्थी अब तक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। अब बीयू प्रशासन ने विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका दे दिया है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं 22 जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, श्रेणी सुधार अभ्यर्थियों की परीक्षा आदि से संबंधित सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से डिग्री के लिए भटक रहा छात्र

झांसी। एमएड की पढ़ाई कर चुके छात्र दातादीन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी डिग्री न मिलने का आरोप लगाया है। छात्र का कहना है कि उसने 2021 में एमएड की पढ़ाई पूरी की थी। सात जुलाई 2022 को डिग्री के लिए आवेदन किया था। मगर अब तक नहीं मिली। छात्र को परेशान किया जा रहा है। कई बार वह बीयू आकर संपर्क भी कर चुका है। अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश महासचिव स्वदेश यादव का कहना है कि दूरदराज से आने वाले छात्रों को डिग्री आदि के लिए विश्वविद्यालय के कई चक्कर लगवाए जाते हैं। जबकि, गोपनीय विभाग से चार्ट की जांच करके डिग्री जारी कर देनी चाहिए। इस प्रकरण की जांच हो। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें