फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Murder News: गला काटकर पत्नी की हत्या, चेहरे को बुरी तरह कुचला, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पति ने बेरहमी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया। पति के बार-बार शक करने के कारण मृतका सात माह से अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना थरेट क्षेत्र के ग्राम दिगुवां में एक व्यक्ति ने संदेह के चलते मंगलवार की सुबह पत्नी की गले पर हंसिया का वार करके हत्या कर दी। आरोपी ने उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया। पति के बार-बार शक करने के कारण मृतका सात माह से अपने मायके में रह रही थी। दो दिन पहले ही वह बेटा के कहने पर घर आई थी। पुलिस ने बेटा की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ग्राम देगुवां गूजर निवासी सुरजन देवी (55)अपने पति रामप्रकाश कुशवाहा के साथ गांव में रहती थी। उसका बेटा वीरसिंह, पत्नी के साथ गांव में दूसरी जगह निवास करता था। पुलिस का कहना है कि रामप्रकाश नशे का आदी है और पत्नी पर संदेह करता था। यहां तक उसने उसके घर से निकलने पर प्रतिबंध लगा रखा था।

बार-बार संदेह करने से तंग आकर सुरजन देवी करीब सात माह से ग्राम मगरौल स्थित अपने मायके में भाई के पास रहने लगी थी। रविवार को उसका लड़का वीरसिंह ग्र्राम मगरौल अपने मामा के घर पहुंचा और मान मनौव्वल कर मां को गांव ले आया। वह अपनी मां सुरजन देवी को पिता रामप्रकाश के घर छोड़ गया। मंगलवार को सुबह जब वह माता-पिता के घर पहुंचा तो वहां उसकी मां का खून से सना शव खटिया पर पड़ा था।
विज्ञापन


रामप्रकाश कुशवाहा ने सुरजन देवी की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने उसके चेहरे पर भी हंसिया से वार किए थे। इसके पहले उसने पत्नी का गला भी घोंटा। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुृंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बेटे की सूचना पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

वहीं मृतका के भाई के लड़के ने रामलखन कुशवाहा ने षड्यंत्र के तहत बुआ की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना कि बार-बार विवाद के चलते करीब सात महीना पहले वह बुआ को अपने घर लाया था। रविवार को उसकी बुआ का लड़का वीरसिंह गांव कुछ लोगों को साथ लेकर आया और अपनी जिम्मेदारी पर बुआ को लेकर गया था। सभी लोेगाें ने षड्यंत्र रचकर उसकी बुआ की हत्या कर दी। उसने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें