फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी ने बुलाई पुलिस तो फंदे पर झूला पति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बड़ागांव थाना इलाके के ग्राम रिछौरा में दंपती के बीच हो रहे विवाद के बीच पत्नी ने पुलिस को बुला लिया। इससे आहत होकर पति ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बड़ागांव के ग्राम रिछौरा निवासी बलराम रायकवार (50) मजदूरी करता था। भतीजे पर्वत रायकवार ने बताया कि चाचा बलराम शराब पीने के आदी थे। बुधवार रात तकरीबन दस बजे वह शराब पीकर घर आए, इसका पत्नी शिवकुमारी ने विरोध किया। इस पर वह पत्नी से गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे। इसी दौरान शिवकुमारी ने 112 डायल कर पुलिस बुला ली। पुलिस के आने की खबर सुनकर चाचा बलराम डर गए और कमरे में चले गए।
विज्ञापन

उन्होंने अंदर से कुंडी बंद कर ली। थोड़ी देर बाद पुलिस आ गई। तब बड़े बेटे ने हाथ डालकर कुंडी खोली तो बलराम साड़ी से फंदा बनाकर कुंडे पर लटके हुए थे। परिजनों की मदद से पुलिस ने बलराम को नीचे उतारा और बड़ागांव अस्पताल पहुंचाया। तब उनकी सांस चल रही थी। गंभीर होने पर वहां से बलराम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने बलराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बलराम के दो बेटे है। बड़ा बेटा 28 साल का राज और छोटा बेटा 12 साल का रोशन है। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। इस मामले में सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि बलराम पत्नी से झगड़ा कर रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह कमरा बंद कर फंदा लगा चुका था। पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं बच सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें