फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Crime: युवक ने विवाद में पत्नी को बेरहमी से पीटा, बचाव में आए साले पर कुल्हाड़ी से वार

Tue, 30 Aug 2022 12:27 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अरुण ने अपने साले पर कुल्हाड़ी वार कर दिया। जो उसके गले के पास लगा। सोमवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे साले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना इलाके के प्रीतमपुर निवासी अरुण कुमार अहिरवार बीती रात नशे की हालत में अपने घर पहुंचे। पत्नी मिल्की ने इसका विरोध किया तो वे उससे विवाद करने लगे। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। किसी ने इसकी सूचना पत्नी के मायके वालों को दी।

इस पर भाई कप्तान अपनी मां शारदा के साथ बहन के घर पहुंच गया। इस दौरान अरुण ने अपने साले पर कुल्हाड़ी वार कर दिया। जो उसके गले के पास लगा। सोमवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें