झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे साले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सीपरी बाजार थाना इलाके के प्रीतमपुर निवासी अरुण कुमार अहिरवार बीती रात नशे की हालत में अपने घर पहुंचे। पत्नी मिल्की ने इसका विरोध किया तो वे उससे विवाद करने लगे। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। किसी ने इसकी सूचना पत्नी के मायके वालों को दी।
इस पर भाई कप्तान अपनी मां शारदा के साथ बहन के घर पहुंच गया। इस दौरान अरुण ने अपने साले पर कुल्हाड़ी वार कर दिया। जो उसके गले के पास लगा। सोमवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।